Thursday, February 2, 2012

नेता और वैज्ञानिक

एक नेता के पीछे कितने लोग हैं और एक वैज्ञानिक के पीछे कितने लोग होते हैं |
एक नेता से कितनो को फायदा होता है और एक वैज्ञानिक से लोगो को कितना फायदा होता है |
एक नेता से लोगों को कितना नुक़सान हो सकता है और एक वैज्ञानिक कितना नुक़सान कर सकता है |
एक नेता कितना ईमानदार होता है और एक वैज्ञानिक कितनी ईमानदारी से काम करता है |
एक नेता के ना होने से हमारा क्या बिगड़ सकता है और एक वैज्ञानिक के ना होने से हमारा क्या-क्या बिगड़ सकता है |
एक नेता अगर बेरोज़गार हो जाए तो उसे क्या फ़र्क पड़ेगा और एक वैज्ञानिक बेरोज़गार हो जाए तो देश को कितना फ़र्क पड़ेगा |
एक नेता हमे क्या सीखा सकता है और एक वैज्ञानिक हमे क्या-क्या सीखा सकता है |
एक नेता बनाने के लिए कितने खून की ज़रूरत होती है और एक वैज्ञानिक बनाने मे कितना पसीना लगता है |
एक नेता शहर मे कितना शोर करता है और एक वैज्ञानिक शहर मे कितना शांत रहता है |
आप किसके साथ हैं नेता के साथ या वैज्ञानिक के साथ ||||||
    *****best viewed in firefox

No comments:

Post a Comment